तमंचा लेकर दुबई जाने की कोशिश, एयरपोर्ट पर यात्री के बैग में असलहा मिलने से खलबली
नई दिल्ली, मई 1 -- राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय (अमौसी) एयरपोर्ट पर शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से अवैध असलहा बरामद हुआ। यात्री तमंचा लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान से दुबई जाने की फिराक में था। सीआईएसएफ (CISF) के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया और उसे सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार, गोंडा जिले के मनकापुर, चांदपुर लखपत राय निवासी 22 वर्षीय महेश चौहान (पुत्र स्व. घनश्याम चौहान) शुक्रवार तड़के एयरपोर्ट पहुंचा था। उसे सुबह 05:45 बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX-193) से दुबई के लिए उड़ान भरनी थी। आरोपी यात्री अपना लगेज बैग चेक-इन काउंटर पर बुक कराने पहुंचा। जब बैग को 'लेवल-4' की अत्याधुनिक स्क्रीनिंग मशीन से गुजारा गया, तो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.