हमीरपुर, मई 2 -- हमीरपुर, संवाददाता। शहर से सटे वनवासी डेरे में शनिवार को दो युवक हाथों में तमंचा लेकर पहुंचे। गांववालों को धमकाते हुए दबंगई करने लगे। इस बीच भीड़ ने एकजुट होकर दोनों को धर-दबोचा और पिटाई करते हुए उनके हाथ-पैर बांध दिए। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले आई। युवकों के हाथ-पैर बंधे एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।यमुना नदी के किनारे आबाद वनवासी का डेरा में शनिवार शाम दो युवक तमंचा लेकर पहुंचे। वे किसी पुराने विवाद की वजह से एक युवक को तलाश रहे थे। यह भी पढ़ें- तमंचा लेकर गुंडई करने वालों को भीड़ ने पीटकर बांधा ग्रामीणों ने बताया कि कई लोगों से दोनों ने पूछताछ करते हुए गाली-गलौज की। डराते-धमकाते हुए तमंचा भी लहरा रहे थे। गांववालों ने ...