रुडकी, मार्च 28 -- पुलिस ने तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार की दोपहर पुलिसकर्मी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान गोविंद नगर में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक की पकड़ लिया और तलाश ली। तलाशी में युवक के पास से एक तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मोहित निवासी नाथूखेड़ी, कोतवाली मंगलौर व हाल गोविंद नगर, रुड़की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही युवक को जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.