कानपुर, जून 8 -- डेरापुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के मड़नापुर निवासी एक युवक ने अपने परिवारिक चाचा के साथ मारपीट के बाद तमंचा लहराते हुए धमकाया था। मामले का वीडियो वायरल होने के साथ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। रात्रि गश्त के दौरान एसआई धर्मेंद्र सिंह को मुखबिर की सूचना पर डेरापुर-गलुआपुर मार्ग पर बड़ागांव जाने वाली पुलिया के निकट मड़नापुर निवासी आयुष यादव उर्फ गोलू यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि छह जून को अपने चाचा से हुए विवाद के बाद उसने घर की छत पर खड़े होकर तमंचा लहराया था, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया था। पुलिस कार्रवाई के डर से वह तमंचा और कारतूस छिपाने जा रहा था कि पुलिस ने गिरफ्ता...