हापुड़, अप्रैल 22 -- हापुड़ संवाददाता। बाबूगढ़ थाना पुलिस ने शादी समारोह में तमंचा लहराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा बरामद किया है। आरोपी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया था। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक शादी समारोह में एक युवक तमंचा लहरा रहा था। इस वीडियो का तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी की पहचान कराई गई और उसकी तलाश में पुलिस टीम का गठन किया गया। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ग्राम कोटा हरनाथपुर निवासी बिट्टू कोटा हरनाथपुर जाने वाले रास्ते पर शमशान घाट के पास खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौैके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा बरामद किया है। थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.