प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता।जार्जटाउन थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर आरोपितों ने तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय लोगो ने आरोपी को पकड़कर उसका असलहा छीन लिया। पुलिस ने नितिन बिंद व देवा और दो अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।जार्जटाउन के छीतपुर महात्मा गांधी मार्ग निवासी तुषार बिंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अपने आठ दस साथियों के साथ होली के लेकर छीतपुर मोहल्ले में सजवाट व सांउड सिस्टम लगवा रहे थे। आरोप है कि तभी आरोपी तमंचा निकालकर लहराने लगे। धमकी दी कि यदि कोई बोला तो जान से मार देंगे। स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया और तमंचा छीन लिया। जार्जटाउन पुलिस का कहना है कि एक आरोपी को तमंचा के साथ पकड़कर अग्रिम कार्रवाई...