लखीमपुरखीरी, फरवरी 13 -- कस्बा खीरी के मोहल्ला कटरा चौराहे पर देर शाम तमंचा लहराकर दहशत फैलाने वाले चार लोगों को खीरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। खीरी थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि सभी आरोपी कस्बा खीरी के निवासी हैं। सभी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। मोहल्ला कटरा चौराहे पर चाय की एक दुकान पर कुल्हड़ फेंकने को लेकर दुकानदार और कुछ युवकों में विवाद हो गया। पहले मारपीट हुई, फिर युवकों ने तमंचा निकाल लिया। आरोप है कि हवाई फायर भी किया गया। मोहल्ला वासियों ने एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। डायल112 पुलिस को बुलाकर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए खीरी थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.