फतेहपुर, जुलाई 24 -- फतेहपुर। सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा लहराते हुए डांस का वीडियो वायरल होने के मामले में बिंदकी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज आर्म्स एक्ट के मुकदमे में नई धाराएं बढ़ाते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक अवैध तमंचा लहराते हुए डांस करता दिखाई दे रहा था। वीडियो के वायरल होने से क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बनने की बात सामने आई। जांच के दौरान युवक की पहचान अभय द्विवेदी (20) पुत्र ज्ञानेश कुमार द्विवेदी, निवासी ग्राम दरबेशपुर (मिलकिनखेड़ा...