तमंचा लगाकर घूमते पुलिस ने युवक को पकड़ा
बरेली, मई 14 -- टशन में तमंचा लगाकर घूमते करगैना निवासी आरोपी हनी को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके से तमंचा बरामद किया गया। सुभाषनगर इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन और करगैना चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह सिरौही टीम के साथ मंगलवार की रात को गश्त पर थे। करगैना बाजार के पास पुलिस खड़ी थी, तभी वहां पंचायत घर के पास का रहने वाला हनी पहुंचा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। हनी ने कहा, उसे तमंचा रखने का शौक है। रात को घर से निकले तो तमंचा लगाकर चल दिये। यह भी पढ़ें- तमंचे संग पोस्ट डालना पड़ा भारी, गिरफ्तार आरोपी हनी को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.