तमंचा बरामद होने पर युवक गिरफ्तार
उन्नाव, मई 25 -- असोहा, संवाददाता। थाना पुलिस ने जंगलीखेड़ा गांव के पास रविवार रात दबिश देकर तमंचा के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम बीरेन्द्र उर्फ बिंदा निवासी गोकुलखेड़ा असोहा बताया है। एसओ फूल सिंह ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्जकर न्यायालय में पेश किया गया। यहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। उधर अजगैन पुलिस ने तमंचे व कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा युवक थाना क्षेत्र के जनसार गांव निवासी टिंना उर्फ दिनेश पुत्र शिवप्यारे लोध है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.