फतेहपुर, मार्च 7 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर टेनी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को तमंचा लेकर धमकाया गया और उसके साथ मारपीट की गई। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अल्लीपुर टेनी निवासी राजबहादुर पुत्र सुंदरलाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव उमेदपुर टेनी निवासी रिंकू पुत्र चन्द्र किशोर उससे पुरानी रंजिश रखता है और अक्सर बिना वजह परेशान करता रहता है। पीड़ित के मुताबिक बीते गुरुवार की शाम वह टेनी बाजार से अपने घर लौट रहा था। जब वह उमेदपुर टेनी के पास पहुंचा, तभी आरोपित रिंकू अपने हाथ में तमंचा लिए खड़ा था। उसके साथ इसी गांव के टिंकू उर्फ उदयप्रताप पुत्र चन्द्र किशोर, रिंकू पुत्र जगपत और अनुज पुत्र सरवन भी मौजूद थे, जिनके हाथों में डंडे थे। आरोप लगाया कि तीनों ने उसे देखते ही गाली गलौज शुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.