उरई, जून 7 -- जालौन। संवाददाता चार माह पुराने मामले में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि आरोपियों ने तमंचा, रॉड और लाठियों से हमला कर युवक को पीटा और बचाने आई मां की सोने की जंजीर छीन ली।ग्राम औरेखी निवासी सुनीता तिवारी ने न्यायालय को बताया कि 18 फरवरी 2026 की शाम करीब 6 बजे उनका बेटा सूर्यप्रताप खेत से घर लौटा था। तभी गांव के गोपालजी, पारसनाथ, गोविंद नारायण व सत्यनारायण जबरन घर में घुस आए। गोपालजी तमंचा, पारसनाथ लोहे की रॉड और सत्यनारायण व गोविंद नारायण लाठी लिए थे। यह भी पढ़ें- जेवरात चोरी के शक में दंपती को पीटा, चार पर केस सभी ने सूर्यप्रताप को गाली देते हुए रॉड और लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। बेटे को बचाने दौड़ीं सुनीता तिवारी को आरोपियों ने तमंचा द...