पीलीभीत, अप्रैल 7 -- पीलीभीत। पूरनपुर से वापस लौट रहे एक किसान को चार बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया। तमंचा दिखाकर बदमाशों ने किसान से हजारों की नकदी और मोबाइल लूट लिया। देर शाम हुई घटना से खलबली मच गई। सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंच गई।पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सबलपुर खास के रहने वाले अमित वर्मा पुत्र रामदास का मकान पूरनपुर में है। सोमवार को अमित ट्रैक्टर ट्राली से गेहूं लेकर अपने पूरनपुर में मकान पर छोड़ने आए थे। रात लगभग 8:30 बजे अमित ट्रैक्टर ट्राली से सबलपुर खास जा रहे थे। भायपुर रोड पर अमित को दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने रोक लिया। उसके बाद तमंचा दिखाते हुए धमकाया और अमित की जेब में रखे दस हजार रुपए और एक मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश फरार हो गए। अमित ने ...