सीतापुर, फरवरी 12 -- सीतापुर, संवाददाता। हरगांव इलाके में दबंगों ने तमंचा दिखाकर कार रुकवा ली। कार रोकते ही तीन युवकों ने कार सवार युवकों की पिटाई कर दी। चीख पुकार पर गोली मार देने की धमकी देने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। पीड़ित ने हरगांव थाने में एक नामजद व दो अज्ञात केपर मुकदमा दर्ज कराया है। लखीमपुर के नीमगांव निवासी धीरज सिंह के मुताबिक वह मंगलवार को साथी विमल गुप्ता दिनेश वर्मा के साथ कार से हरगांव तीर्थ पर पूजा करके वापस लौट रहे थे। वह हरगांव स्थित ओवर ब्रिज के पास पहुंचे ही थे तभी राजू जायसवाल अपने साथियों के साथ कार के आगे तमंचा लेकर खड़ा हो गया। कार न रोकने पर गोली मारने की धमकी देने लगा। कार रोकते ही तीनों ने धीरज को कार से बाहर निकाल डंडे से पीटने लगे। विरोध जताने पर विमल की भी पिटाई कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.