बरेली, मार्च 1 -- हाफिजगंज। बरेली-सितारगंज हाईवे पर मिट्टी पटान करने वाली कंपनी के कर्मचारी को कार सवारों ने तमंचा तानकर गाड़ी में डालने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर हाफिजगंज पुलिस को दी है। थाना हाफिजगंज के गांव अहमदाबाद में रहने वाले दुष्यंत गंगवार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सिग्मा मैन पावर जनरल आर्डर सप्लाईयर कंपनी में काम करते हैं। कंपनी हाईवे पर मिट्टी पटान का काम करती है। शुक्रबार को उसके मोबाइल फैजुल्लापुर गांव में मिट्टी खरीदने के लिए कॉल आई। इस पर वह फैजुल्लापुर जा रहे थे। रास्ते में कार सवार लोगों ने उन्हें घेर लिया। सीने पर तमंचा तानकर खींचकर कार में ले जाने लगे। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि माम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.