शाहजहांपुर, मई 15 -- मदनापुर। थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर कला में दबंगई और तमंचा तानकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार सुरजीत पुत्र ओमवीर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि गांव के नत्थू सिंह से कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि 15 मई की सुबह जब वह खेत जा रहा था, तभी नत्थू का पुत्र अनिल ट्रैक्टर लेकर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अनिल ने अपने साथियों सुनील, अर्पित, अंकित और अनुराग को लाठी-डंडों के साथ बुलाकर हमला कर दिया।इसी यह भी पढ़ें- तमंचा तानकर मारपीट व फायरिंग की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार दौरान शोर सुनकर पहुंचे चाचा हरीश पर आरोपी ने तमंचा तान दिया और दहशत फैलाने की कोशिश की। घटना का वीडियो ग्रामीण...