मिर्जापुर, मई 4 -- मिर्जापुर, संवाददाता। तमंचा छीनने से गुस्साए फुफेरे भाई ने अजय के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को घसीटते हुए रेलवे ट्रैक पर फेंकने जाने लगा, लेकिन लोगों के आने पर वहीं छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने हत्यारोपी को सोमवार रानीबारी गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। एएसपी आपरेशन राजकुमार मीणा ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है।एएसपी आपरेशन ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के रानीबारी गांव में गुलाबचंद के यहां शुक्रवार को बहुभोज था। उसी रात कार्यक्रम स्थल के पास राजापुर गांव निवासी 22 वर्षीय अजय पुत्र भूतनाथ की तमंचे से सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- बहूभोज में गोलीकांड के हत्यारोपियों के नजदीक पहुंची पुलिस मृतक के पिता की तहर...