पीलीभीत, अप्रैल 17 -- बीसलपुर। कोतवाली पुलिस पिछले काफी समय से गोतस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी और वध करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ 18 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शानू उर्फ तसलीम पुत्र मो0 हनीफ मोहल्ला ग्यासपुर बताया। आरोपी के पास से तलाशी लेने पर एक तमंचा बरामद हुआ। आरोपी को पुलिस ने ढुकसी जाने वाले मार्ग से एक सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक बीसलपुर संजीव शुक्ला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.