गोरखपुर, अप्रैल 13 -- भटहट/गुलरिहा, हिटी। गुलरिहा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक, भटहट चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्र व हमराही उप निरीक्षक आदर्श पांडेय, कांस्टेबल दिनेश पटेल के साथ सोमवार को रामपुर के पास संदिग्ध वाहन चेक कर रहे थे। इसी बीच उन्हें एक संदिग्ध की सूचना मिली। सूचना के आधार पर गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन सड़क पर बरगदही के समीप एक रिसॉर्ट के पास पहुंचे, जहां एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया। उसकी तलाशी के दौरान उसके पास से 12 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। पुलिस के पूछताछ में आरोपित की पहचान इसी थाना क्षेत्र के बरगदही निवासी प्रवीन उर्फ दीपू मिश्रा पुत्र बृजेश मिश्रा के रूप में हुई।

हिंदी हिन्दुस्त...