कौशाम्बी, अप्रैल 3 -- सोशल मीडिया पर तमंचा के साथ फोटो वायरल करना कोखराज के निधियावां निवासी युवक को महंगा पड़ गया। एसपी के आदेश पर हरकत में आई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया है। इंटरनेट मीडिया पर पिछले दो दिनों से एक युवक की फोटो वायरल हो रही थी। इसमें युवक तमंचा लहराता हुआ नजर आ रहा था। हालांकि, हिन्दुस्तान ऐसी किसी तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है। बहरहाल, फोटो पर एसपी सत्यनारायण प्रजापत की नजर पड़ी तो उन्होंने तत्काल कोखराज इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य को कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद शुक्रवार सुबह पुलिस ने बसावनपुर मोड़ के समीप से निधियावां निवासी गगन तिवारी उर्फ नीलू पुत्र रामनारायण तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। उसने कल्यानपुर बस स्टॉप के पीछे नींबू के बाग में तमंचा छिपाकर रखा था, जिसे बरामद कर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.