बदायूं, मार्च 22 -- पुलिस ने रात्रि में संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को बिना नंबर प्लेट बाइक के साथ गिरफ्तार कर तलाशी ली। तलाशी के 315 बोर का एक तमंचा बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त इलाके के गांव बसोमा निवासी विकास पुत्र रामनिवास है। बीती रात पुलिस की टीम एसआई रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में घटना मोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी बिना नंबर प्लेट की बाइक रोककर बाइक सवार युवक की तलाशी ली तो गोट से एक देसी तमंचा बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...