कौशाम्बी, मार्च 30 -- तमंचा के साथ फोटो वायरल करने के एक आरोपी को रविवार देर रात संदीपन घाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया। उप निरीक्षक इबरार खान ने बताया कि पिछले दिनों इंटरनेट मीडिया पर एक युवक की तमंचा के साथ फोटो वायरल हुई थी। इसी के बाद से उसकी तलाश कराई जा रही थी। रविवार की रात मुखबिर की सूचना पर सोखदा गांव स्थित ईदगाह के समीप से वहीं के रहने वाले मो. आकिब पुत्र महफूज अहमद उर्फ गुड्डू को गिफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। बताया कि रोब झाड़ने के लिए ऐसी हरकत की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...