तमंचा के साथ दो गिरफ्तार
फिरोजाबाद, मई 20 -- खैरगढ़ में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी ने अलग-अलग स्थान पर चेकिंग के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया। चेकिंग अभियान के तहत कलूपुरा चौराहे के समीप फिरोजाबाद की तरफ से आ रहे टेंपो को रोका तो चालक आकाश पुत्र रमेश चंद निवासी नई बस्ती शांति नगर आसफावाद थाना रसूलपुर कागज नहीं दिखा सका। उसको गिरफ्तार किया। गांव बुधरई ग्राम के समीप मैन रोड पर चेकिंग के दौरान चंद्रशेखर पुत्र छोटेलाल निवासी मक्खनपुर को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.