बांदा, अप्रैल 16 -- बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के जरैली कोठी निवासी मधु पत्नी परशुराम ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि बुधवार की सुबह वह घर पर अकेली थी। तभी दो लोग आ गए और पति को पूछने लगे। लेकिन पति काम पर चला गया था। फिर उससे पानी मांगा वह पानी लेने अंदर गई तो दोनो युवक पीछे से उसे दबोच लिया और तमंचा लगाकर उससे शराब पीने के लिए रूपया मांगने लगे। उसने रूपया देने से मना कर दिया।इस पर दोनो युवको ने झपटा मार कर उसके गले मे पड़ा मंगलसूत्र तोड़ लिया। बिरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने एस पी से कार्रवाई की मांग की है। सीओ सदर राजवीर सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायती पत्र है तो मामले की जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.