मथुरा, फरवरी 1 -- मथुरा। थाना गोविंद नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पुरानी रेलवे लाइन के समीप से शनिवार रात युवक को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक गोविंदनगर रवि त्यागी ने बताया कि शनिवार रात उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण पर थे। रात करीब सवा 12 बजे पुलिस टीम पुरानी रेलवे लाइन पुलिया के समीप संत रविदास बगीची की ओर से चेकिंग के दौरान शोहेल निवासी राधेश्याम कालोनी, पुरानी रेलवे लाइन, गोविंदनगर को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद कर चालान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.