उरई, मार्च 17 -- जालौन। गैंगस्टर के दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने अलग अलग स्थानों से तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छानी खास निवासी छविराम व उदोतपुरा निवासी सेवाराम गोतस्करी के मामलों में पकड़े गए थे। जिन पर गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की गई थी। जमानत मिलने के बाद दोनों बाहर थे। सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली दोनों आरोपी अलग अलग स्थानों पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मनीष तिवारी उदोतपुरा पावर हाउस के पास पहुंचे जहां उन्होंने सेवाराम को एक तमंचा और दो कारतूस के साथ पकड़ लिया। उधर, एसआई शैलेंद्र सिंह ने लौना के आगे धंतौली मार्ग से संदिग्ध अवस्था में खड़े छविराम को एक तमंचा और दो कारतूस के साथ पकड़ा है। पकड़े गए दोनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.