मथुरा, अप्रैल 22 -- मथुरा, थाना गोवर्धन पुलिस ने एकता गौशाला पुलिया से नहर पटरी से बोरपा की ओर जाने वाले मार्ग से चेकिंग के दौरान मंगलवार को तमंचा,कारतूस रखने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि सोमवार रात करीब सवा बजे उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, विजय प्रकाश पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गश्त पर थे। तभी पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर एकता गौशाला पुलिया से नहर पटरी पर बोरपा गांव की ओर से चेकिंग के दौरान राजू निवासी गांव छजवा, थाना मोतीगंज, गोण्डा को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से तमंचा,कारतूस बरामद कर चालान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.