बस्ती, अप्रैल 28 -- बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। सघन चेकिंग अभियान में गोण्डा जिले के छपिया थाना की बभनान चौकी पुलिस ने करनपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान बस्ती के दो युवकों को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। सोमवार की शाम थानाध्यक्ष छपिया प्रबोध कुमार, बभनान चौकी प्रभारी घनश्याम वर्मा की टीम द्वारा बस्ती-गोण्डा जिले की सीमा पर करनपुर चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच एक बाइक पर तीन सवार आते दिखाई दिए। चेकिंग अभियान में लगे आरक्षियों ने हाथ देकर रोका। मौका देखकर बाइक चला रहा युवक बाइक भाग निकला। यह भी पढ़ें- अवैध असलहा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार वहीं उस पर सवार दो अन्य को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए युवकों ने अपनी पहचान पैकोलिया थानाक्षेत्र के बावरपार...