जौनपुर, फरवरी 15 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत शनिवार की रात पुलिस टीम ने एक शातिर बदमाश को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर रविवार को चालान कर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक मैनुद्दीनुर महरौडा से खेतासराय रोड की ओर जा रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने बाराकला मोड़ के पास घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अलतमस पुत्र मल्लू निवासी वार्ड-एक सरवरपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.