कौशाम्बी, मार्च 9 -- टेवां चौकी पुलिस ने रविवार शाम बरौला निवासी राजेश पुत्र झब्बू व फतेहपुर के धाता निवासी आदित्य पुत्र कालू पासी को गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी टेन शाह आलमाबाद गांव के समीप से की गई है। इनके पास से दो तमंचा, तीन जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। कागजात नहीं दिखाने पर आरोपियों की बाइक सीज कर दी गई है। मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है। मुकदमे की विवेचना एसआई विकास मिश्रा को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...