तमंचा-कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
मऊ, अगस्त 6 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के नदवासराय मार्ग पर स्थित वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन अंडरपास के समीप से मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर अपराधी को एक तमंचा, जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय ने बताया कि बुधवार की देर शाम क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक शातिर अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए नदवासराय रोड पर वाराणसी गोरखपुर फोरलेन अंडरपास के नीचे खड़ा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो पुलिस को आता देख वह बाइक चालू कर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: देसी कट्टा, गोली और खोखा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.