तमंचा-कारतूसों समेत दो शातिर गिरफ्तार
कन्नौज, जून 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने बीती रात बड़ेपुर रोड पर पुलिया के पास से दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने दो तमंचा और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। दोनों को न्यायालय पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि बीती रात करीब पौन बजे उन्होंने उपनिरीक्षक सुरेश कुमार व पुलिस टीम के सहयोग से बड़ेपुर रोड पर डबल मोड़ के पास आम के पेड़ के नीचे बैठे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जामा तलाशी में उन दोनों के पास से एक-एक तमंचा और दो-दो कारतूस बरामद हुए। यह भी पढ़ें- रामनगर पुलिस ने 20 हजार के ईनामी बदमाश समेत दो को पकड़ा पकड़े गए बदमाशों में एक अलीगढ़ जनपद के ग्राम भूसपुरा का निवासी फुरकान पुत्र अनवार तथा दूसरा एटा जनपद के ग्राम पमास निवासी अजय तोमर पुत्र सत्यपाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.