तमंचा और धारदार हथियार लेकर घर में घुसे 20 से 25 बदमाश, लूटपाट व मारपीट का आरोप
गंगापार, मई 12 -- कौंधियारा/करछना, हिसं। करछना थाना क्षेत्र के भरहा गांव में सोमवार रात करीब 10 बजे 20 से 25 की संख्या में पहुंचे बदमाशों पर घर में घुसकर लूटपाट और मारपीट करने का आरोप लगा है।पीड़ित परिवार के अनुसार बदमाश तमंचा और धारदार हथियार से लैस थे तथा घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए नकदी और जेवरात लूटने लगे। विरोध करने पर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। पीड़ित संजय कुमार सिंह ने करछना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.