गाजीपुर, फरवरी 28 -- सादात , हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मखदुमपुर चौकी पुलिस ने एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और चोरी के 4600 रुपये बरामद किए गए हैं। एसओ धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि मखदुमपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान 35 वर्षीय वीरू उर्फ सहादुर कुमार पुत्र सुरेश राम के रूप में की गई है, जो आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के पटखौली का निवासी है। उसे मखदुमपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पुनीत कुमार और उपनिरीक्षक लालबहादुर सिंह ने अपनी टीम के साथ पकड़ा। उसके खिलाफ केस दर्ज है। एसओ धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि उसका लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ सादात, मेहनाजपुर, सैदपुर और केराकत थानों में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और भारतीय द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.