तमंचा और चाकू के साथ तीन गिरफ्तार
मिर्जापुर, मई 26 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने सोमवार दो तमंचा और एक चाकू संग तीन आरोपियों को धर दबोचा। चुनार पुलिस ने आरोपी सद्दूपुर निवासी अभिषेक यादव उर्फ मन्नू यादव को 12 बोर के तमंचा संग धर दबोचा। लालगंज पुलिस ने आरोपी तिखोर निवासी हनुमान को तमंचा और कारतूस संग गिरफ्तार किया। संतनगर पुलिस ने चाकू संग आरोपी बहरछठ निवासी इन्द्रजीत को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई है। शांतिभंग की आशंका में 32 का चालानमिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने सोमवार को 32 व्यक्तियों का शांतिभंग में चालान किया है। पुलिस के अनुसार देहात कोतवाली एक, विंध्याचल एक, लालगंज एक, जिगना आठ, हलिया एक, चुनार चार, अदलहाट दो, जमालपुर तीन, मड़िहान तीन और अहरौरा आठ का चालान किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.