बदायूं, मार्च 16 -- बदायूं। इस्लामनगर पुलिस ने एक युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है 15 मार्च को बिसौली रोड पर ज्यारत और वनखंडी मंदिर के पास पुलिस ने घेराबंदी कर मो. सारिक पुत्र जाकिर हुसैन कुरैशी निवासी मोहल्ला कोट गरवी, एक रात वाली मस्जिद कोतवाली संभल को पकड़ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार मो. सारिक के खिलाफ पहले भी विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...