तमंचा और कारतूस के साथ शातिर बंदी
गाजीपुर, जून 30 -- कठवामोड़। नोनहरा पुलिस ने सोमवार की रात गश्त के दौरान कठवामोड़ पुल के नीचे ग्राम फतेहपुर अटवा के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर का एक तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान 24 वर्षीय रामकरन सिंह उर्फ करन सिंह पुत्र निवासी ग्राम दोथ, पोस्ट सोनाडीह, थाना उभांव, बलिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध थाना उभांव, जनपद बलिया में भारतीय न्याय संहिता की धारा तथा पॉक्सो एक्ट अंतर्गत एक मुकदमा पूर्व से दर्ज है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि शातिर को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.