जौनपुर, मार्च 17 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। पटैला मार्ग के भटपुरा नाले के पुल के पास सोमवार को संदिग्धों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को तमंचा, जिंदा कारतूस, कार और नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित जौनपुर और आजमगढ़ जिले में हुई कई लूट की घटनाओं में वांछित बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।पुलिस के अनुसार आजमगढ़ जिले के पंवारा थाना क्षेत्र के बहिरापुर गांव निवासी प्रमोद यादव उर्फ पप्पू को खुटहन थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव के पटैला मार्ग से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा, कारतूस, एक कार और दो हजार दो सौ नकदी बरामद बरामद किया गया। बताया जाता है कि आरोपित खुटहन, शाहगंज तथा आजमगढ़ जिले में हुई लूट की विभिन्न घटनाओं में वांछित चल रहा था। पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी। थानाध्यक्ष रामाश...