रुद्रपुर, मार्च 17 -- रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। सोमवार की रात एसआई पंकज सिंह महर पुलिकर्मियों अनिल कुमार व विपेन्द्र सिंह के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गड्ढा कॉलोनी के पंचवटी फेस-1 क्षेत्र में एक युवक पुलिस वाहन देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम मोहम्मद मैसाद निवासी शास्त्रीनगर, गड्ढा कॉलोनी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। उसने बताया कि वह नशे का आदी है और लोगों को डराने के लिए तमंचा रखता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.