शाहजहांपुर, जून 7 -- खुटार। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। दरोगा अंकुर कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे वह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नवदिया नवाजपुर से जादौपुर कलां जाने वाले मार्ग पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया।तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आरिफ खान निवासी जादौपुर कलां बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...