जौनपुर, मार्च 25 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मंगलवार की देर रात एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गये शातिर बदमाश का नाम शाह आलम उर्फ भोनू उर्फ सोनू पुत्र एकलाख उर्फ लक्खू है। वह खुटहन थाना क्षेत्र के धम्मौर गांव का निवासी है। इसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों के अलावा आजमगढ़, अंबेडकरनगर जिले के थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय और पुलिस टीम के साथ बदमाश को मानीकला के पास भुड़कुड़हा मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.