तमंचा और कारतूस के साथ दो शातिर गिरफ्तार
गाजीपुर, जून 11 -- जखनियां। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा पुलिस ने दो युवकों को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया और चालान कर जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक भुड़कुड़ा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक अवैध हथियारों के साथ क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक रणजीत सिंह देर रात मुसाफिर यादव के भट्ठे के पास स्थित तिराहे से दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से दो तमंचा और कारतूस मिला। आरोपितों की पहचान 20 वर्षीय अन्जेश कुमार पुत्र सुरेश राम निवासी सदरजहाँपुर (ताजपुर), थाना भुड़कुड़ा तथा 22 वर्षीय अरमान अंसारी पुत्र असरफ अंसारी निवासी माखनपुर सदरजहांपुर, थाना भुड़कुड़ा के रूप में हुई। दोनों का चालान कर जेल भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.