मऊ, जनवरी 7 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत अलग-अलग स्थानों से कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक ही गांव निवासी दो अभियुक्तों को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी के पास से बाइक भी बरामद की। पुलिस ने दोनों को कोतवाली लाकर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए बाइक को सीज कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि वह कोतवाली पुलिस की टीम के साथ बलुआ पोखरा स्थित घोसी-नदवासराय मार्ग पर सोमवार की रात वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति कारीसाथ मोड़ के पास अवैध तमंचा लेकर बैठा है और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा। जिसे सिपाहियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आजाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.