हरदोई, अप्रैल 14 -- हरदोई। कोतवाली देहात पुलिस ने संदिग्ध चेकिंग के दौरान एक किशोर को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल हरीनाथ के अनुसार 13 अप्रैल की रात हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बंजारी बाबा के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध किशोर को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बताया और अपने को काशीराम कॉलोनी का रहने वाला बताया। यह भी पढ़ें- तमंचे के साथ शातिर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...