जौनपुर, अप्रैल 2 -- खुटहन। संदिग्धों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने मंगलवार की रात एक अंतर जनपदीय बदमाश को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। जांच पड़ताल में गिरफ्तार बदमाश जौनपुर और प्रतापगढ़ जिले में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न मामलों में वांछित निकला। आवश्यक लिखापढ़ी के बाद उसे चालान कर न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि हमराहियों के साथ पटैला बाजार में देर रात संदिग्धों की चेकिंग की जा रही थी। तभी ज्ञात हुआ कि सुइथाखुर्द नहर पुलिया के पास एक संदिग्ध युवक मौजूद है‌। जो किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मैनुद्दीन निवासी ग्राम ढढ़वारा खुर्द, थाना शाहगंज बताया।...