देवरिया, अप्रैल 17 -- देवरिया। बरहज थाना क्षेत्र के रगड़गंज से पैना जाने वाले मार्ग पर एक झोपड़ी से पुलिस ने संदिग्धावस्था में एक युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। वह मईल थाना क्षेत्र के बरठा लाला का रहने वाला है।अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाने के एसआई रामलक्षमण सिंह हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर रगड़गंज से पैना जाने वाले मार्ग पर सड़क के किनारे एक खाली झोपड़ी से संदिग्धावस्था में एक युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। उसकी पहचान अभिषेक यादव उर्फ सचिन पुत्र रामाजी यादव निवासी बरठा लाला थाना मईल के रूप में हुई। इस मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...