हमीरपुर, फरवरी 5 -- भरुआ सुमेरपुर। ग्राम प्रधान के बेटे की बारात में शामिल होकर बाइक से गांव वापस लौट रहे युवक को गांव के तीन युवकों ने साथियों के साथ मिलकर बांकी मार्ग में चारपहिया वाहन सामने लगाकर रोक लिया और कनपटी में तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी देकर जमकर पीटा और भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। विदोखर पुरई निवासी संजय निषाद में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वह गत तीन जनवरी को ग्राम प्रधान सुंदरलाल प्रजापति की बेटी की शादी में शामिल होने कस्बे के एक गेस्ट हाउस में आया था। शादी में शामिल होने के उपरांत रात 12:30 बजे बाइक से वापस गांव लौट रहा था। बांकी मार्ग में कॉलेज के समीप गांव निवासी नीरज, सचिन कुशवाहा, सोनू ने अपने साथियों के साथ बीच सड़क पर चारपहिया वाहन सामने लगाकर रोक लिया और कनपटी में तमंचा अड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.