मऊ, जनवरी 6 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना कोपागंज पुलिस ने सोमवार की रात्रि गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों में एक पर पहले से 11 जबकि दूसरे पर 6 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है। क्षेत्राधिकारी घोसी के पर्यवेक्षण में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार की रात थाना कोपागंज पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान भातकोल मोड़ पर मौजूद पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि काझीकला अंडरपास के नीचे दो संदिग्ध व्यक्ति मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, फर्जी नंब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.