मेरठ, जून 28 -- थाना सरूरपुर पुलिस ने शनिवार रात चेकिंग के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तमंचा, जिंदा कारतूस, चोरी की स्विफ्ट कार समेत नकदी और अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ हरियाणा में भी कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। शनिवार रात संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध व्यक्ति चोरी की कार लेकर क्षेत्र में आने वाला है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान इरशाद उर्फ काला पुत्र यामीन निवासी गांव अकबरपुर सुनहेटी थाना कैराना जिला शामली के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- जेब से मोबाइल उड़ाने वाला शातिर गिरफ्तार तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, 570 रुपये नकद, दो चाकू, लोहे का कटर, इलेक्ट्रॉनिक प्लेट, लोहे का हुक, पाना, स...