तब हौसले से जीते थे, अब आधुनिक तकनीक भी हमारे साथ: पूर्व सैनिक
रांची, जुलाई 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। कारगिल विजय दिवस पर झारखंड के पूर्व सैनिकों ने भारतीय सेना की बढ़ती सैन्य क्षमता और आधुनिक संसाधनों पर पूरा भरोसा जताया है। 1999 के कारगिल युद्ध में बड़ी भूमिका निभाने वाले जांबाज पूर्व सैनिकों ने कहा कि आज की भारतीय सेना पहले से कहीं अधिक सशक्त, साधन-संपन्न और आधुनिक तकनीक से लैस है। कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद अदम्य साहस के बल पर कारगिल में फतह हासिल करने वाले इन वीरों का मानना है कि अब भारत की रणनीतिक ताकत ऐसी है कि कोई भी दुश्मन आंख उठाने से पहले कई बार सोचेगा। पूर्व सैनिकों ने कहा कि भारतीय सेना का जज्बा और देशभक्ति का भाव आज भी वैसा ही अक्षुण्ण है, लेकिन अब ड्रोन, अत्याधुनिक हथियार, बेहतर निगरानी प्रणाली और बुलेटप्रूफ सुरक्षा जैसे साजो-सामान ने जवानों की ताकत कई गुना बढ़ा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.